छत्तीसगढ़

मिलावटी फर्नेस ऑयल जब्त, ट्रक चालकों से पूछताछ जारी

Nil dhankar
12 Jan 2023 5:26 PM IST
मिलावटी फर्नेस ऑयल जब्त, ट्रक चालकों से पूछताछ जारी
x
छग

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा में मिलावटखोरों का गोरखधंधा जारी है. इसी कड़ी में 2 मिलावटी टैंकर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. 2 टैंकर मिलावटी फर्नेस ऑयल जब्त किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बाराद्वार पुलिस ने मिलावटखोरों को पकड़ा है. प्लांटो में जाने वाले फर्नेस ऑयल में मिलावटखोरी होती है. ऑयल में रास्ते में मिलावट करते हैं. मुखबिर की सूचना पर बाराद्वार पुलिस ने की कार्रवाई की है. मामले के मास्टर माइंड की पतासाजी में पुलिस जुटी है. मामले में कई बड़े नाम सामने आने की संभावना है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता।

Next Story