पत्रकारिता विश्वविद्यालय में दाखिला 25 अक्टूबर तक

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 25 अक्टूबर तक की गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.ktujm.ac.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि पर विभागों द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयन मेरिट के आधार पर होगी। प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा का बंधन नहीं है।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय में संचालित बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) बीए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) एमजे (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) एमए (जनसंचार) एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमबीए (मीडिया मैनेजमेंट) एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) एमएसडब्ल्यू (समाज कार्य) में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





