छत्तीसगढ़

नए जिला कार्यालय के शुभारंभ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू

Nilmani Pal
20 Aug 2022 4:14 PM IST
नए जिला कार्यालय के शुभारंभ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू
x

मनेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के बाद नए जिले मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर के जिला कार्यालय का शुभारंभ तीन सितंबर को हो सकता है । इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है । मनेंद्रगढ़ के नजदीक चैनपुर में बने आईटीआई भवन को नवीन एमसीबी जिले के कलेक्टर कार्यालय के लिये चयन किया गया है।

आईटीआई भवन में संचालित आईटीआई कालेज और जिला रोजगार कार्यालय को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। इस भवन का मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल के साथ कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा एसपी त्रिलोक बंसल और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान शहर में रोड शो के अलावा आमसभा भी होगी । यहां बता दें कि मनेंद्रगढ़ के लोगां की 40 साल पुरानी मांग को सीएम भूपेश बघेल पूरा करने जा रहे हैं जिसको लेकर लोगां में खुशी है । अलग अलग वर्ग के लोगां के द्वारा रोड शो के दौरान स्वागत किया जाएगा।

Next Story