छत्तीसगढ़

बुलावण्ड तालाब नहर लाईनिंग के लिए 1.78 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Shantanu Roy
28 April 2022 6:28 PM GMT
बुलावण्ड तालाब नहर लाईनिंग के लिए 1.78 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
x
छग

रायपुर। जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड अंतर्गत बुलावण्ड तालाब नहर लाईनिंग एवं जीर्णोंद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 78 लाख 45 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को प्रदान की गई है। इस तालाब के नहर लाईनिंग के कार्य से इसकी सिंचाई क्षमता में 80 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 130 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story