छत्तीसगढ़
प्रशासन की प्राथमिकता: जिला विकास परियोजनाओं की अब होगी सीधी मॉनिटरिंग
Shantanu Roy
16 Jan 2026 11:26 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सांसद/विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों और जल जीवन मिशन की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को हितग्राहियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत आवासों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। राज्य से प्राप्त लक्ष्य 3451 आवासों को विशेष योजना के तहत 30 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सबसे खराब प्रगति वाले पंचायतों के सचिवों पर कार्रवाई करते हुए उनके वेतन की आंशिक रोक लगाई गई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा 324 योजनाओं का हस्तांतरण लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इनमें से 315 योजनाएं भौतिक रूप से पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 200 से अधिक योजनाओं में जल प्रदाय शुरू हो गया है। हालांकि, 19 योजनाओं के कार्य पूर्ण होने के बावजूद पंचायतों द्वारा हस्तांतरण नहीं किया गया है। कलेक्टर ने इन्हें शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। सांसद/विधायक निधि से स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों की भी प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बैठक में सर्व संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्णता के पश्चात उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग नवल सिंह रावटे, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, दोनों जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बैकुंठपुर एवं सोनहत व जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिवगण उपस्थित रहें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





