छत्तीसगढ़

बेजा कब्जे पर प्रशासन का एक्शन! लाल बंगला के सामने से हटाए गए मकान और दुकान

Shubhra Nandy
25 Nov 2026 8:55 AM IST
बेजा कब्जे पर प्रशासन का एक्शन! लाल बंगला के सामने से हटाए गए मकान और दुकान
x
तीन विभागों की संयुक्त कार्रवाई
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने की भूमि को कब्जामुक्त कराया है। पेंड्रारोड तहसीलदार प्रीति शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका परिषद गौरेला की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान एवं दुकान को हटाया।
प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई में तीन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने लाल बंगला के सामने अतिक्रमण कर किए गए निर्माणों को हटाने की कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
तहसीलदार प्रीति शर्मा की मौजूदगी में राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद के अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान गौरेला थाना प्रभारी सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका परिषद गौरेला के समन्वय से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपन्न हुई। अवैध रूप से बनाए गए मकान और दुकान को हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान पेंड्रारोड तहसीलदार प्रीति शर्मा, गौरेला थाना प्रभारी सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Story