छत्तीसगढ़

रायपुर के कोचिंग संस्थानों में प्रशासन की दबिश

Nilmani Pal
25 Jun 2026 12:26 PM IST
रायपुर के कोचिंग संस्थानों में प्रशासन की दबिश
x

रायपुर। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में रायपुर नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर 23 और 24 जून 2026 को दो दिवसीय विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के 7 प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रवेश और निकास व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, फायर एनओसी, अग्निशामक यंत्र, वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा, सीढ़ियों की सुरक्षा, क्षमता अनुरूप संचालन और अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण में अनअकादमी, विद्यापीठ और एलन में अधिकांश आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गईं। हालांकि, कुछ संस्थानों में वेंटिलेशन एवं क्षमता अनुरूप संचालन के संबंध में सुधारात्मक सुझाव दिए गए हैं।

Next Story