छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र में बंधक 19 श्रमिकों को प्रशासन ने कराया मुक्त, मारा छापा

jantaserishta.com
30 Dec 2022 9:56 AM IST
महाराष्ट्र में बंधक 19 श्रमिकों को प्रशासन ने कराया मुक्त, मारा छापा
x
छत्तीसगढ़.
अम्बिकापुर: महाराष्ट्र के बीड़ जिले में बंधक बनाकर रखे गए जिले के 19 श्रमिकों को जिला प्रशासन की टीम द्वारा मुक्त कराया गया तथा गुरुवार को अम्बिकापुर लाया गया। सकुशल वापसी पर श्रमिकों चेहरे पर खुशी झलकने लगी और उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
कलेक्टर कुंदन कुमार को श्रमिकों के परिजनों के माध्यम से सूचना मिली कि महाराष्ट्र के बीड़ जिले में 19 श्रमिकों को बंधक बनाकर रखा गया है जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते श्रमिकों की रेस्क्यू के लिए नायब तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजा। महाराष्ट्र में ये श्रमिक विभिन्न संस्थानों में श्रमिक का कार्य कर रहे थे। अम्बिकापुर की टीम 26 दिसंबर को रवाना होकर 27 दिसंबर को बीड़ महाराष्ट्र पहुंची। टीम ने महाराष्ट्र के बीड़ जिले के जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर दबिश दी। इसके पश्चात श्रमिकों को बंधनमुक्त कराया गया। उपरोक्त सभी श्रमिकों को अवमुक्त कराकर 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सकुशल अम्बिकापुर लाया गया।
रेस्क्यू टीम में श्रम निरीक्षक केके प्रजापति, एएसआई बालमुकुंद, आरक्षक रामकुमार, सूरज राठिया सम्मिलित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story