छत्तीसगढ़
अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 9,369 क्विंटल धान जब्त
Shantanu Roy
1 Dec 2025 6:32 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य इस समय तेज़ी से जारी है। इसी बीच अवैध धान परिवहन, संग्रहण और बिक्री को रोकने जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जांच चौकियों, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों पर छापेमारी तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत रोक लगाई जा सके। प्रशासन द्वारा अब तक जिले में कुल 102 प्रकरणों में 9,369 क्विंटल से अधिक धान जप्त किया जा चुका है। ये कार्रवाई अवैध परिवहन, ज्यादा भंडारण और गलत तरीके से धान खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में धान खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में आज खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने पिथौरा स्थित रियांश राइस मिल, राजाडेरा में बड़ी कार्रवाई की। स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान मिल में घोषित मात्रा से अधिक धान पाया गया। जांच में सामने आया कि कस्टम मिलिंग वर्ष 2024-25 से संबंधित 3020 कट्टा अतिरिक्त धान मिल के स्टॉक में मौजूद था।
खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि यह कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके आधार पर पूरा स्टॉक मौके पर ही जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त बागबाहरा क्षेत्र में 72 कट्टा धान अवैध तरीके से परिवहन करते हुए जब्त किया गया और इसे स्थानीय थाना के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं सरायपाली में भी संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन सहित 60 कट्टा धान जब्त कर थाना सरायपाली को सौंपा। अधिकारियों ने बताया कि धान की अवैध आवाजाही को रोकने के लिए सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर सघन निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी राइस मिलों में भौतिक सत्यापन का कार्य निरंतर जारी रहेगा। जहां भी अनियमितता मिलेगी, संबंधित राइस मिल, व्यापारी या परिवहनकर्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी से जुड़े समस्त कार्यों में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे वैध प्रक्रिया के तहत ही धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय करें और किसी प्रकार के अवैध सौदेबाजी से दूर रहें। जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि धान खरीदी प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsअवैध धान परिवहनधान जप्तमहासमुंद प्रशासनराइस मिल स्टॉक वेरिफिकेशनकस्टम मिलिंग उल्लंघनकलेक्टर विनय लंगेहखाद्य विभाग कार्रवाईमंडी विभागपुलिस कार्रवाईधान खरीदी 2025Illegal paddy transportationpaddy seizedMahasamund administrationrice mill stock verificationcustom milling violationcollector Vinay Langehfood department actionmarket departmentpolice actionpaddy purchase 2025छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





