छत्तीसगढ़
खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक-बीज का पर्याप्त भंडार
Shantanu Roy
10 Jun 2026 11:42 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशानुसार खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले की सहकारी समितियों में उन्नत प्रमाणित बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने हेतु समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और बीज का भंडारण किया गया है तथा वितरण कार्य निरंतर जारी है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में उर्वरक की कुल मांग 4665 मीट्रिक टन है, जिसके विरुद्ध अब तक 2296.095 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। समितियों में यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी, 20ः20ः0ः13 तथा नैनो डीएपी के उपयोग की भी सलाह दी जा रही है। वहीं नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए नैनो यूरिया के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले में बीज की कुल मांग 11,994 क्विंटल है, जिसके विरुद्ध 6,239.30 क्विंटल बीज का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है। किसानों को आवश्यकतानुसार बीजों का वितरण लगातार किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





