छत्तीसगढ़

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिए पुलिस जवानों का जनरल परेड

Nil dhankar
9 Dec 2022 12:02 PM IST
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिए पुलिस जवानों का जनरल परेड
x

गरियाबंद। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के निर्देशन में आज शुक्रवार को गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के द्वारा पुलिस लाइन गरियाबंद में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिए। उन्हों ने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना।

परेड के दौरान पुलिस जवानों को टर्नआउट उच्चकोटि का धारण करने के संबंध मे निर्देश दिए साथ ही जिन पुलिस जवानों का टर्नआउट सामान्य स्तर का पाए गए उन्हें चेतावनी दी गई एवं 05 अधिकारी/कर्मचारी जिनका टर्नआउट उच्च कोटि का पाए जाने पर प्रशंसा दिया गया। परेड के दौरान वाहन शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया वाहनों के रखरखाव एवं मियाद के संबंध में विस्तृत जानकारी लिए। परेड के दौरान आगामी कानून व्यवस्था,लाइन आर्डर ड्यूटी को मध्य में रखते हुए समस्त पुलिस जवानों के द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया परेड में रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं 103 अन्य अधिकारी/ कर्मचारी परेड में सम्मिलित रहे।

Next Story