छत्तीसगढ़

एडिशनल SP घायल, जेल भरो आंदोलन पर निकले भाजपाइयों ने तोड़ा बैरिकेड

Nilmani Pal
16 May 2022 8:38 AM GMT
एडिशनल SP घायल, जेल भरो आंदोलन पर निकले भाजपाइयों ने तोड़ा बैरिकेड
x

जांजगीर. जांजगीर में भाजपा नेताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी गिर पड़े और उन्हें पैर में चोटे आई है। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल लाया गया है।

बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में नेहरू चौक धरना स्थल पर एकत्र हुए हैं। यहां पर उनकी सभा चल रही है। कुछ ही देर में वे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। हालांकि पुलिस की ओर से उनको रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि कार्यकर्ताओं को नेहरू चौक पर ही रोक दिया जाए। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे समेत बड़े नेता कुछ ही देर में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।





Next Story