छत्तीसगढ़

नकली दवाओं से जुड़े प्रकरण में लापरवाही, एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम सस्पेंड

Nilmani Pal
12 Feb 2026 11:52 AM IST
नकली दवाओं से जुड़े प्रकरण में लापरवाही, एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम सस्पेंड
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर : विगत वर्षों से नकली दवाओं के खिलाफ लगातार चला रहे अभियान

असली की जगह नकली दवाई खपाने वाला गिरोह चला रहा ड्रग कंट्रोल विभाग

नक़ली दवाई माफिया के कब्जे में ड्रग विभाग, कतराता है कार्रवाई से , जनता नक़ली दवाई खाने मजबूर

ड्रग कंट्रोलर दवाइयों की गुणवत्ता की जाँच ही नहीं करते, मासिक पैसा वसूली मात्र उद्देश्य

कांग्रेस सरकार का बना हुआ सिस्टम अभी भी बरकरार

नकली दवा बिकने का मांगा जा रहा है सबूत दो, तब होगी कार्रवाई

ड्रग माफिया को मिल रहा ड्रग विभाग के अधिकारियों का पूरा संरक्षण अधिकारियों की मनमानी

दवाईयों का मानक जांच करने के लिए छत्तीसगढ़ ड्रग कंट्रोल विभाग की आधुनिक लेब्रोटरी भी नहीं

स्वास्थ्य विभाग सहित ड्रग कंट्रोल के अधिकारी हफ्ता वसूली में दवा मार्केट में खुलेआम दिख रहे

दवाईयों के प्रमाणिकता को पुष्टी करने के लिए डिस्ट्रीबूटर के रजिस्टर में नियमिक रूप से जांच और भौतिक सत्यापन करना कानून जरूरी

रायपुर (जेसेरि) नकली दवाओं से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि नेताम ने कार्यालयीन समय के दौरान आरोपियो के साथ सार्वजनिक स्थान पर बैठक की और प्रकरण से जुड़ी फाइल भी दिखाई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौजूद थीं। जिन्हें जशपुर भेज दिया गया है।

आरोपियों के साथ कैफे में हुई थी बैठक

नियंत्रक कार्यालय उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की जांच में पाया गया कि, सारंगढ़ निवासी खेमराज बानी और उनकी पत्नी, जो नकली दवाओं के मामले में आरोपी हैं। उनके साथ मोतीबाग स्थित टेन कैफे (कॉफी हाउस) में दोपहर करीब ढाई बजे बैठक की गई। यह बैठक कार्यालयीन समय में हुई और संबंधित फाइल भी दिखाई गई। यह मामला दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने और न्यूज चैनलों में प्रसारित होने के बाद शासन के संज्ञान में आया।

आचरण नियमों का उल्लंघन

जांच में यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत नेताम को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

निलंबन अवधि में मुख्यालय नवा रायपुर

निलंबन अवधि के दौरान संजय कुमार नेताम का मुख्यालय कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। निलंबन अवधि में नेताम को मूलभूत नियम-53 के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

रायपुर में हेरोइन के साथ आरक्षक गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस आरक्षक को हेरोइन (चिट्टा) बेचते गिरफ्तार हुआ है। आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से करीब 1 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा इलाके में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही टिकरापारा और आजाद चौक थाने की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा करीब 1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान हिमांशु बर्मन (34) के रूप में हुई, जो रायपुर में पदस्थ आरक्षक है। वह मूल रूप से ग्राम कुंडा, जिला कबीरधाम का रहने वाला है और वर्तमान में जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन रायपुर में रह रहा था।

हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस : आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ‘सोर्स टू डेस्टिनेशन’ एंगल से जांच : पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब ‘सोर्स टू डेस्टिनेशन’ एंगल से जांच कर रही है। जिससे मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

Next Story