छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर साहू ने जांच नाका चरौदा का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
29 Nov 2024 4:14 PM IST
अपर कलेक्टर साहू ने जांच नाका चरौदा का किया निरीक्षण
x

महासमुंद। अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने आज पिथौरा ब्लॉक के धान जांच नाका चरौदा एवं धान खरीदी केंद्र परसदा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से धान खरीदी प्रक्रिया, नमी परीक्षण, तौल और भंडारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नमी परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने और समय पर तौल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। धान खरीदी केंद्र परसदा में भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान को उचित ढंग से सुरक्षित रखा जाए और कोई अनियमितता न हो।

धान जांच नाका चरौदा में उन्होंने आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी पर जोर दिया और नाके पर सुरक्षा व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए टीम को सक्रिय रहने की हिदायत दी। अपर कलेक्टर साहू ने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति को सफलतापूर्वक लागू करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Next Story