छत्तीसगढ़
अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, 26 आवेदन हुए प्राप्त
Shantanu Roy
24 Sept 2025 11:01 PM IST

x
छग
Bemetra. बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी की उपस्थिति मे आज मंगलवार को कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 26 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी। इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील साजा के ग्राम सोमईखुर्द रोहितलाल साहू ने क्षतिपूर्ति की राशि वापिस किये जाने के संबंध में आवेदन दिया।
तहसील बेमेतरा के ग्राम तूमा (झिरिया) निवासी प्रेमकुमार साहू ने ग्राम तूमा में ट्रांसफार्मर जल गया है उसे जल्द से जल्द बदलवाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम छीतापार निवासी दीनानाथ रजक ने जन्म प्रमाण पत्र नही मिलने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम झाल निवासी गोपाल यादव ने किसान पंजीयन (एग्रीस्टेक पोर्टल) में पंजीयन कराने में समस्या के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नांदघाट के ग्राम इटई निवासी कुमारी बाई ने अपनी जमीन को अपने देवर के द्वारा हड़पने एवं जमीन विक्रय करने के संबंध में आवेदन दिया इसी प्रकार तहसील बेमेतरा के ग्राम भनसुली निवासी इन्द्राणी साहू ने अपने पुत्र जितेन्द्र साहू की नदी मे डूबने से मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





