छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Nilmani Pal
5 Jan 2022 1:11 PM IST
अपर कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
x

रायपुर। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न विकासखंडों के लोगों ने अपनी समस्याएं अपर कलेक्टर को अवगत कराते हुए उन्हें आवेदन दिया। अपर कलेक्टर बी सी साहू ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर नियमानुसार निराकरण कर उन्हें लाभांवित करने निर्देशित किया।

विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु तथा राजस्व एवम अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम जनों ने समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को 1 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है। आज के जनदर्शन में कुल 21आवेदन प्राप्त हुए।

Next Story