छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

Nilmani Pal
10 Aug 2024 10:47 AM GMT
अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
x

रायपुर raipur news । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश आज अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने गुढ़ियारी के नया तालाब स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री राठौर ने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन को चखकर गुणवत्ता की जांच की। Collector Dr. Gaurav Singh

राठौर ने आंगनबाड़ी की आवश्यक सुविधाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश भी आंगनबाड़़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के अधिकारियों के द्वारा गांव का निरीक्षण किया जा रहा है और योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।



Next Story