छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर ने किया कांडलापरती सैचुरेशन शिविर का निरीक्षण

Shantanu Roy
28 April 2026 11:18 PM IST
अपर कलेक्टर ने किया कांडलापरती सैचुरेशन शिविर का निरीक्षण
x
छग
Bijapur. बीजापुर। भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आयोजित सैचुरेशन शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित सचिव, पटवारी एवं सरपंच को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें ‘‘बस्तर मुन्ने‘‘ एवं नियद नेल्लानार 2.0 योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वे सैचुरेशन अभियान को सफल बनाने में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने सफीमरका और बड़ेकाकलेर ग्रामों का दौरा किया जहां निर्माणाधीन स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत सहित ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारी गण मौजूद थे। यह निरीक्षण न केवल प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास की रोशनी समान रूप से पहुँचे।
Next Story