छत्तीसगढ़

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Nil dhankar
26 Jan 2023 9:43 AM IST
अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
x

रायपुर। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर एसीएस साहू ने मुख्यमंत्री निवास के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।



Next Story