छत्तीसगढ़

IAS अफसर को अतिरिक्त प्रभार, छत्तीसगढ़ सरकार ने संसदीय कार्य विभाग के सचिव पद की दी जिम्मेदारी

Admin2
2 Aug 2021 5:39 PM IST
IAS अफसर को अतिरिक्त प्रभार, छत्तीसगढ़ सरकार ने संसदीय कार्य विभाग के सचिव पद की दी जिम्मेदारी
x

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस सोनमणि बोरा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश के संसदीय कार्य विभाग के सचिव आईएएस सोनमणि बोरा को पांच साल की अवधि के लिए भूमि संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्ति किया गया है.

वहीं जल संसाधन विभाग में सचिव और खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अतिरिक्त प्रभार सचिव आईएएस अविनाश चंपावत को संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.



Next Story