छत्तीसगढ़

एसईसीएल के निदेशक तकनीकी प्रसाद को डब्ल्यूसीएल का अतिरिक्त प्रभार

Nil dhankar
30 Jan 2022 6:28 PM IST
एसईसीएल के निदेशक तकनीकी प्रसाद को डब्ल्यूसीएल का अतिरिक्त प्रभार
x

बिलासपुर। एसईसीएल में निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद को कोलइण्डिया की अनुषंगी कम्पनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस आशय की सूचना कोयला मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव के हस्ताक्षर से जारी की गयी है। प्रसाद को 1 फरवरी 2022 से 3 माह अथवा नियमित निदेशक के पद सम्हालने तक या अगले आदेश तक यह अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। प्रसाद वर्तमान में एसईसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन के साथ-साथ निदेशक (कार्मिक) का भी दायित्व संभाल रहे हैं।


Next Story