छत्तीसगढ़

नशे की लत: शराब पिलाने से किया इंकार, कड़े से मारकर युवक का सिर फोड़ा

jantaserishta.com
11 Oct 2021 10:39 PM IST
नशे की लत: शराब पिलाने से किया इंकार, कड़े से मारकर युवक का सिर फोड़ा
x
रायपुर

रायपुर: शराब के नशे की लत ने दो दोस्तों को एक दूसरे का दुश्मन बना दिया है। मामला इस कदर बिगड़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। अब इस मामले में उरला थाने की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अपने ही दोस्त की पिटाई के बाद बदमाश फरार हो गया है। थाने की जांच टीम इस मामले में उसकी तलाश कर रही है।

मामले की शिकायत राजेंद्र साहू नाम के युवक ने की है। पेशे से टाइल्स फिटिंग का काम करने वाले राजेंद्र ने बताया कि रविवार की रात वह अपने घर के पास से खाना खाने के बाद टहल रहा था। तभी उस समय उसका दोस्त वैभव शर्मा आ गया। वैभव ने कहा कि आज शराब तू पिलाएगा। ये सुनकर राजेंद्र ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई राजेंद्र ने वैभव शर्मा को शराब पिलाने से मना कर दिया तो राजेंद्र ने रुपए देने की मांग की। इस पर भी मना करने पर वैभव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। वैभव शर्मा ने अपने कड़े से राजेंद्र के चेहरे पर वार किया। उसके सिर पर भी चोटें आई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story