छत्तीसगढ़
मुंबई से रायपुर पहुंचीं अभिनेत्री अनुराधा पौडवाल और अदा शर्मा, नवरात्रि गरबा महोत्सव में लेंगी हिस्सा
jantaserishta.com
29 Sept 2025 12:59 PM IST

x
नई दिल्ली: नवरात्रि के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सांस्कृतिक आयोजनों की रौनक बढ़ गई है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह बॉलीवुड की दो जानी-मानी हस्तियां रायपुर पहुंचीं। मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल और अभिनेत्री अदा शर्मा मुंबई से रायपुर आईं।
दोनों ही कलाकार नवरात्रि के पर्व पर आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए रायपुर में हैं। एयरपोर्ट पर दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई।
अनुराधा पौडवाल लंबे समय से भक्ति संगीत और फिल्मी गीतों के लिए जानी जाती हैं। उनका शांत और आध्यात्मिक व्यक्तित्व लोगों को हमेशा से आकर्षित करता आया है। इस बार नवरात्रि के अवसर पर वह रायपुर में एक गरबा आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी और भक्ति संगीत से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी। उनका कार्यक्रम रायपुर के एक प्रमुख सांस्कृतिक स्थल पर आयोजित होगा।
वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री अदा शर्मा भी गरबा महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंची हैं। अदा शर्मा को फिल्म 'द केरल स्टोरी' में दमदार अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी। उनकी खासतौर पर युवा वर्ग में काफी लोकप्रियता है। अदा भी गरबा नाइट में विशेष मेहमान के रूप में हिस्सा लेंगी।
बताया जा रहा है कि वह गरबा की पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगी और स्टेज पर परफॉर्म भी करेंगी। आयोजकों ने बताया कि अदा शर्मा के कार्यक्रम के दौरान युवाओं के बीच गरबा प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
दोनों ही कलाकारों की मौजूदगी से रायपुर में गरबा महोत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में आयोजित हो रहे नवरात्रि कार्यक्रमों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि इन कार्यक्रमों में सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर प्रशासन के सहयोग से पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Tagsमुंबई से रायपुर पहुंचीं अभिनेत्री अनुराधा पौडवाल और अदा शर्माअनुराधा पौडवालअदा शर्माActresses Anuradha Paudwal and Ada Sharma reached Raipur from MumbaiAnuradha PaudwalAda Sharma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





