छत्तीसगढ़

एक्ट्रेस रवीना की बेटी ने सुकमा भालू क्रूरता का वीडियो किया शेयर, दर्द देख मेरा दिल टूट गया

Nil dhankar
15 April 2025 10:50 AM IST
एक्ट्रेस रवीना की बेटी ने सुकमा भालू क्रूरता का वीडियो किया शेयर, दर्द देख मेरा दिल टूट गया
x

सुकमा। जिले में भालू के साथ हुई क्रूरता देख बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी आक्रोश है। एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री राशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भालू के साथ क्रूरता का वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने लिखा है कि इस दुनिया में यह क्या हो रहा है? यह क्रूरता देख मेरा भी दिल टूट गया है। लोग इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? कुछ लोग भालू की पिटाई कर रहे हैं, वो तड़प रहा है, दर्द से रो रहा है और ये लोग मजा ले रहे हैं। ये बहुत घिनौना कृत्य है।

दरअसल, राशा ने हाल ही में अजय देवगन स्टारर फिल्म आजाद में काम किया है। यह उनके करियर की पहली फिल्म है। हालांकि मां रवीना टंडन 90 के दशक की मशहूर एक्टर है। मां और अपने लुक की वजह से राशा हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनके इन्स्टाग्राम पर भी 2 मिलियन ने ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं। राशा ने अपने इसी अकाउंट पर भालू के साथ क्रूरता का वीडियो शेयर किया है।

Next Story