छत्तीसगढ़

एक्टर सुमंत तलवार छत्तीसगढ़ में, निजात अभियान में हुए शामिल

Nil dhankar
11 July 2023 8:58 AM IST
एक्टर सुमंत तलवार छत्तीसगढ़ में, निजात अभियान में हुए शामिल
x

बिलासपुर। साउथ फिल्म के सुपरस्टार सुमन्त तलवार सोमवार को बिलासपुर पहुंचे. इस दौरान उन्हें बिलासपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के बारे में पता चला. सुमन्त ने बिलासपुर पुलिस के इस अबियान को सराहा. इस दौरान सुमन्त तलवार ने नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की लोगों से अपील की. निजात अभियान को देश, प्रदेश स्तर पर संचालित करने का समर्थन भी किया.

दरअसल, बिलासपुर एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में जिले में ये अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें शराब, ड्रग्स, बिड़ी, सिगरेट, तम्बाकू जैसे नशे से बचने लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है. सुपर स्टार सुमन्त ने पुलिस की इस मुहीम को जमकर सराहा है और लोगों से नशा छोड़कर जागरुक समाज के जागरुक सदस्य बनने की अपील की है. बता दें कि फिल्म स्टार सुमन्त एक नीजि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे. इस दौरन उन्होंने इस योजना की सराहना की.


Next Story