छत्तीसगढ़

एक्टर पर शराब की बोतलों से हमला, होली मनाने आया था घर

Nil dhankar
30 March 2024 7:15 AM IST
एक्टर पर शराब की बोतलों से हमला, होली मनाने आया था घर
x
छग न्यूज़

कोरबा। कोरबा में टीवी सीरियल के एक एक्टर को कुछ लड़कों ने गटर में फेंक दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए और शराब की बोतलों से हमला किया। इसका वीडियो भी बनाकर लड़कों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर वार्ड के बेगिनदभार निवासी आशीष मिश्रा टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कई मराठी और हिंदी सीरियल में काम किया है। आशीष होली पर अपने घर आए थे। वह 25 मार्च को वह कहीं से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि लड़कों ने 'बुरा न मानो होली है' कहते हुए उनको पकड़ लिया। आशीष ने मना किया तो लड़कों ने अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया और जबरदस्ती गटर के पानी में फेंक दिया। इसके बाद लड़कों ने उन पर शराब की बोतलों से भी हमला किया। इसके चलते उन्हें चोटें आई हैं। आशीष का आरोप है कि हमला करने वालों में शुभम और करण नाम के लड़के शामिल थे। यह भी आरोप है कि लड़कों ने उनका वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके चलते उनके परिचितों, दोस्तों और अन्य एक्टर्स के कॉल आने लगे। आशीष ने कहा कि, वीडियो वायरल होने के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि, इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी, लेकिन 2 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से आरोपी लड़के भागे हुए हैं।

Next Story