कौशिल्या माता मंदिर के सामने सक्रिय चोर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल के साथ पकड़ाए

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी उसके रिश्तेदार सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात अरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी मंदिर हसौद निवासी रवि गोंड को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी बलदेव यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करने के साथ-साथ दोपहिया वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग करना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी -
01. रवि गोंड पिता धर्मेन्द्र गोंड़ उम्र 22 साल निवासी आमातरिया थाना चंदखुरी फार्म थाना मंदिर हसौद रायपुर।





