छत्तीसगढ़

एक्टिव जशपुर पुलिस, शिकायत के चंद घंटो में ही लापता बच्ची को ढूंढ निकाला

Rounak Dey
23 Aug 2021 3:46 PM IST
एक्टिव जशपुर पुलिस, शिकायत के चंद घंटो में ही लापता बच्ची को ढूंढ निकाला
x

जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने महज कुछ ही घण्टो में एक गायब बच्ची को ढूंढ निकाला। बच्ची एटीएम के पास से गायब हो गयी थी. कुनकुरी पुलिस ने बताया कि आज अमन भगत की भांजी खुशी भगत उम्र 5 वर्ष की एसबीआई एटीएम कुनकुरी के पास से कहीं चली गई है. जिस पर ट्रैफिक आरक्षक ओमप्रकाश पैकरा के द्वारा तत्काल थाना प्रभारी कुनकुरी को सूचित करते हुए बच्ची को ढूंढने में लग गया एवं थाना प्रभारी कुनकुरी के द्वारा तत्काल टीम बनाकर अलग-अलग दिशा में 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढने के लिए टीम बनाकर रवाना किया गया. बच्ची लगभग 12:30 बजे स्टेट बैंक कुनकुरी के सामने अपने मामा अमन भगत के साथ आई थी. अमन भगत एटीएम के अंदर पैसा निकालने के लिए गया, तब बाहर खड़ी बच्ची खुशी भगत कहीं चली गई. जिस पर कुनकुरी पुलिस टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर खुशी भगत को लोयला कॉलेज के पास से बरामद कर लिया गया. और उसकी माता सुचिता को सुपुर्द किया गया।


Next Story