छत्तीसगढ़

मैकेनिक की शिकायत पर एक्टिवा चोर गिरफ्तार

Nilmani Pal
18 Aug 2022 10:28 AM IST
मैकेनिक की शिकायत पर एक्टिवा चोर गिरफ्तार
x

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी की एक्टिवा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक्टिवा जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया है। सरकंडा क्षेत्र के बहतराई में रहने वाले आरिफ रहमान मोटरसाइकिल मैकेनिक हैं। उन्होंने गैरेज में बनने के लिए आई एक्टिवा को अपने घर में रखा था। चोरों ने उनके घर से एक्टिवा पार कर दिया। मैकेनिक ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।

जांच के दौरान पता चला कि बहतराई के नाग-नागिन तालाब के पास रहने वाले अमिश देवांगन(19) व रोहित कहार(19) चोरी की एक्टिवा में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने युवकों को पकड़कर पूछताछ की। इसमें वह गोलमोल जवाब दे रहे थे। जवान युवकों को लेकर थाने आ गए। यहां कड़ाई से पूछताछ में युवकों ने वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया है।

Next Story