
x
छग
Raipur. रायपुर। देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य आरोपी और एक वाहन को गिरवी रखने वाला शख्स शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमती चोरी की एक्टिवा वाहन जब्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गली नंबर 4, टिंबर मार्केट फाफाडीह निवासी तेज सिंह ने 21 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी एक्टिवा (CG 04 HM 1530) गुजराती स्कूल के सामने खड़ी कर स्कूल के अंदर गए थे। जब वे कुछ देर बाद लौटे तो वाहन वहां नहीं था। इस पर थाना देवेन्द्र नगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 438/24 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर, पीड़ित व आसपास के लोगों से पूछताछ की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कांपा मोवा निवासी धनेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ मन्नू सागर घटना में शामिल है। पूछताछ पर आरोपी ने वाहन चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने एक्टिवा को रावाभाठा निवासी भूषण वर्मा उर्फ रॉयल के पास गिरवी रखी है। इसके बाद पुलिस ने भूषण वर्मा को भी हिरासत में लिया और दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक्टिवा जब्त कर ली गई। पुलिस ने प्रकरण में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोतरी करते हुए विधिवत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी:
धनेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ मन्नू सागर (23 वर्ष), निवासी – कांपा सतनामी भवन के पीछे, मोवा पंडरी, रायपुर।
भूषण वर्मा उर्फ रॉयल (26 वर्ष), निवासी – इंद्रा चौक, रावाभाठा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आरक्षक प्रमोद बेहरा, कलेश्वर कश्यप, महेन्द्र पाल साहू, राजकुमार देवांगन एवं विजय बंजारे की अहम भूमिका रही।
Tagsदोपहिया चोरीवाहन चोर गिरफ़्तारएक्टिवा बरामदरायपुर पुलिस कार्रवाईDevendra Nagar bike theftRaipur crime newsvehicle recoveryaccused arrestedstolen scootycyber unit Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





