छत्तीसगढ़

टिकरापारा में RTO एजेंट के घर से एक्टिवा चोरी

Nil dhankar
2 May 2022 9:21 AM IST
टिकरापारा में RTO एजेंट के घर से एक्टिवा चोरी
x

रायपुर। टिकरापारा में RTO एजेंट के घर से एक्टिवा चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी आदर्श गोलछा ने घर के आंगन में एक्टिवा खड़ी किया था. जब सुबह देखा तो एक्टीवा घर के आंगन में नही था. वही प्रार्थी ने घर के आसपास पता तलाश किया। लेकिन पता नहीं चला. जिसकी शिकायत टिकरापारा थाने में की है.

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है, और तलाश में जुट गई है.

Next Story