छत्तीसगढ़

नाबालिग बालकों से चोरी की एक्टिवा, पुलिस में भेजा सम्प्रेक्षण गृह

Shantanu Roy
20 Jun 2025 10:38 PM IST
नाबालिग बालकों से चोरी की एक्टिवा, पुलिस में भेजा सम्प्रेक्षण गृह
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हुई एक दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत दो बालकों को पकड़ा है। इन बालकों के कब्जे से चोरी की गई होंडा एक्टिवा (CG04PW6227) बरामद कर ली गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹70,000 बताई जा रही है। दोनों नाबालिग आरोपियों को माना स्थित सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 अप्रैल 2025 की रात करीब 1:30 बजे प्रार्थी राजेन्द्र पटेल, कोटा से विकास नगर, गुढ़ियारी स्थित अपने घर आए। उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा क्रमांक CG04PW6227 को घर के सामने खड़ा किया और घर के अंदर चले गए। लगभग आधे घंटे बाद जब वे स्कूटी को घर के अंदर रखने बाहर आए, तो देखा कि स्कूटी चोरी हो चुकी थी। प्रार्थी की शिकायत पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 199/25, धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मुखबिर से मिली अहम सूचना
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विकास नगर, गुढ़ियारी क्षेत्र में दो लड़के एक होंडा एक्टिवा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुक्तिधाम के पास दोनों संदिग्ध लड़कों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 06 अप्रैल 2025 की रात उक्त एक्टिवा वाहन को विकास नगर से चोरी किया था और अब उसे बेचने की फिराक में थे।

वाहन बरामद और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई होंडा एक्टिवा को बरामद कर लिया, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹70,000 है। दोनों बालकों को 20 जून 2025 को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया और न्यायालय के निर्देशानुसार उन्हें माना सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुखबिर की सूचना की बदौलत एक बड़ी चोरी का खुलासा संभव हो सका। इस सफलता का श्रेय गुढ़ियारी थाना पुलिस टीम को जाता है, जिसने समय रहते चोरी गए वाहन को बरामद कर लिया और आरोपियों को पकड़ लिया।
Next Story