छत्तीसगढ़
पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर
Shantanu Roy
20 Jan 2026 10:05 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पीएम पोर्टल, सीएम जनदर्शन तथा कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से सवाल-जवाब किए और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।
लापरवाही अथवा हीलाहवाली पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर त्रिपाठी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को जिले में सुपोषण के स्तर में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जा रहे ‘कोरिया मोदक’ पौष्टिक लड्डू के वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि कम वजन वाले शिशुओं की जन्मदर को कम करने के लिए यह नवाचार महत्वपूर्ण है।
अतः महिला एवं बाल विकास विभाग एवं एनआरएलएम द्वारा सतत निगरानी कर व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने संबंधित विभागों को प्रदर्शनी की तैयारियाँ शीघ्र पूर्ण करने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल समय पर कराने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। कलेक्टर ने धान खरीदी प्रक्रिया की भी समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी पूर्ण होने में केवल 8-10 दिन शेष हैं, ऐसे में सभी नोडल अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, डी.डी. मंडावी, एसडीएम व विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





