छत्तीसगढ़

भूभाटक की राशि जमा न करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

Nil dhankar
6 Oct 2022 4:44 PM IST
भूभाटक की राशि जमा न करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
x

सूरजपुर। तहसीलदार सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार पुराना महामाया एवं नया बस स्टैण्ड शापिंग काम्पलेक्स निर्माण हेतु नजूल भूमि से आबंटन प्राप्त किया गया था। जिसका नजूल भूभाटक का बकाया राशि वर्ष 2022 तक 4413620 रू. शेष है। आपके द्वारा आज दिनांक तक राशि शासन के खजाने में जमा नहीं किया गया है। 12 अक्टूबर 2022 तक न्यायालय में उपस्थित होकर बकाया राशि जमा करें अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

श्रमिकों को श्रम योजना का मिल रहा लाभ

श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना में 40 पंजीकृत निर्माणी महिला श्रमिकों के प्रसव पश्चात्य 20-20 हजार राशि, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 3 पंजीकृत श्रमिकों के मृत्य पर मृतक परिवार के परिजनों को 1-1 लाख सहायता राशि तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 208 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों के बेहतर शिक्षा, विवाह व स्वरोजगार हेतु 20-20 हजार सहायता राशि RTGS के माध्यम से प्रदान की गई, इस सम्बंध में श्रम पदाधिकारी श्री के. केरकेट्टा ने बताया की श्रम विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजना संचालित है, वर्तमान में विभाग द्वारा shramev jayate मोबाइल एप भी संचालित है जिसमें हितग्राही स्वयं एप डाउनलोड कर श्रमिक पंजीयन एवं विभागीय योजनाओं के आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story