छत्तीसगढ़

अधीक्षिका और प्यून पर होगी कार्रवाई, नारी निकेतन की बेसहारा महिलाओं ने लगाया गंभीर आरोप

Nil dhankar
25 July 2022 3:02 PM IST
अधीक्षिका और प्यून पर होगी कार्रवाई, नारी निकेतन की बेसहारा महिलाओं ने लगाया गंभीर आरोप
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में अनाथ, अविवाहित, विधवा, प्रताड़ित और बेसहारा महिलाओं को आश्रय देने के लिए चलने वाली नारी निकेतन प्रताड़ना सेंटर में तब्दील हो गया है। संस्था का प्रभार संभाल रही अधीक्षिका और प्यून की प्रताड़ना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्यून एक अशक्त महिला से महारानी स्टाइल में अपने पैरों को दबवाती नजऱ आ रही है। साथ ही वह नारी निकेतन में शरण लेने वाली मजबूर महिलाओं को डरा-धमका रही है। वीडियो में वह महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुए साफ तौर पर देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नारी निकेतन दंतेवाड़ा में इस समय 12 निराश्रित महिलाओं निवासरत हैं। मगर नारी निकेतन की प्रभारी अधीक्षिका लगातार नारी निकेतन में रुकी महिलाओं से अपने घर के बर्तन, झाड़ू, पोंछा करवाती हैं और उनसे नौकरों जैसा काम करवाती हैं। स्वयं पीड़िताओ ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। नारी निकेतन की शिकायत आई है। अधीक्षिका द्वारा काम करवाने की शिकायत दंतेवाड़ा कलेक्टर से पहले भी हुई है। मामले की जांच चल रही है।

Next Story