छत्तीसगढ़

दफ्तर में तिरंगा नहीं फहराने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई, एक्शन में कलेक्टर

Nil dhankar
29 Jan 2025 3:02 PM IST
दफ्तर में तिरंगा नहीं फहराने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई, एक्शन में कलेक्टर
x
छग

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में गणतंत्र दिवस पर जिला संयुक्त कार्यालय परिसर में झंडा नहीं फहराने के मामले में कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने 13 कार्यालयों को प्रमुखों को यह नोटिस जारी किया है।

दरअसल गौरेला टिकरकला छात्रावास भवन में संयुक्त जिला कार्यालय संचालित होता है। यहां संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर झंडा ही नहीं फहराया गया। मामले की सूचना मिलने पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और 13 विभाग प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कलेक्टर ने तत्काल संबंधित विभाग प्रमुख को जवाब देने को कहा है।

बता दें कि पिछले सप्ताह संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने समय पर कार्यालय नहीं खुलने पर छापेमार कार्रवाई की थी, जिसके बाद कई अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था।

Next Story