छत्तीसगढ़

TI साहब पर हुई कार्रवाई, इस मामले में SP हुए सख्त

jantaserishta.com
2 Sept 2025 10:08 AM IST
TI साहब पर हुई कार्रवाई, इस मामले में SP हुए सख्त
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: शराब कोचिया को रकम लेकर छोड़ने के मामले में दो आरक्षक निलंबित हो चुके है, अब अधीनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण रतनपुर थाना प्रभारी पर गाज गिरी है. बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीआई नरेश चौहान को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है.
गौरतलब है कि पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों पर नियंत्रण एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश निरंतर दिए जाते रहे हैं. 20 अगस्त की रात हुई बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक में यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि थाना प्रभारी स्टाफ में अनुशासन का ध्यान रखें. बावजूद 26 अगस्त को रतनपुर उसके थाने के आरक्षक संजय खांडे और सुदर्शन मरकाम ने सादी कपड़ों में बिना थाना प्रभारी को जानकारी दिए बालाबाला ग्राम सिल्ली मोड़ स्थित कुआंजती गांव में रेड की और कोचिया को लेनदेन कर छोड़ दिया. इस मामले में दोनों आरक्षकों को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस मामले में थाना प्रभारी के अधीनस्थों पर नियंत्रण का अभाव पाया और तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी नरेश चौहान को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story