छत्तीसगढ़

सीईओ पर हुई कार्रवाई, दिया था आपत्तिजनक भाषण

Nil dhankar
22 Sept 2022 6:24 PM IST
सीईओ पर हुई कार्रवाई, दिया था आपत्तिजनक भाषण
x
छग

रायपुर। अंतागढ़ के विवादित जनपद सीईओ पीआर साहू को आखिरकार हटा दिया गया है। साहू ने पब्लिक प्लेस में सीएम भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया था। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समेत कुछ मंत्रियों पर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी।

बता दें कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। टीम ने अपनी रिपोर्ट बस्तर कमिश्नर को दे दी थी, लेकिन कार्रवाई में देरी हो रही थी। आखिरकार दूसरे ही दिन आदेश आ गया है। विवादित सीईओ को बीजापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकारी कर्मचारियों के भी तबादले किए गए हैं।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story