छत्तीसगढ़

वर्ष 2022 में धमतरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, देखें पूरा विवरण

Nilmani Pal
6 Jan 2023 4:30 AM GMT
वर्ष 2022 में धमतरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, देखें पूरा विवरण
x

धमतरी। जिले में वर्ष 2022 में धमतरी पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण एवं कमी लाने हतु सार्थक प्रयास किये गये। जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2022 में कुल 2096 अपराध पंजीबद्ध किये गये जिसमें पुलिस द्वारा सभी मामलों में गंभीरता से त्वरित विवेचना कर अपराधों का निराकरण कर लंबित 10 प्रतिशत से कम रहा। हत्या हत्या के मामलों में वर्ष 2022 में कुल 27 अपराध पंजीबद्ध किये गये थे जिसमें 15 अपराध पारिवारिक विवाद के कारण एवं 12 अपराध पुरानी रंजिश के कारण घटित हुए थे। इन सभी मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

• हत्या का प्रयास हत्या का प्रयास में विगत वर्ष 20 अपराध पंजीबद्ध हुए तथा इस वर्ष कुल 11 अपराध

पंजीबद्ध किये गये जिसमें विगत वर्ष की तुलना में 45 प्रतिशत की कमी पाई गई है। • महिला संबंधी अपराध इस वर्ष बलात्कार के कुल 49 अपराध पंजीबद्ध किये गये थे जिसमें विगत वर्ष की - तुलना में 37.17 प्रतिशत की कमी हुई है। शील भंग में विगत वर्ष तुलना में इस वर्ष 56 प्रकरण पंजीबद्ध हुए जिसमें 5.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यौन उत्पीड़न में 6-6 प्रकरणों के साथ समुतल्य रहा। दहेज प्रताड़ना के इस वर्ष 11 प्रकरण दर्ज हुए इसमें 8.33 प्रतिशत की कमी आई है।

• बच्चों से संबंधित अपराध पॉक्सो एक्ट के 2022 में कुल 44 अपराध पंजीबद्ध हुए थे जिसमें से विगत वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत की कमी आई है। संपत्ति संबंधी अपराध नकबजनी के 2022 में कुल 133 प्रकरण पंजीबद्ध हुए जिसमें 12.5 प्रतिशत की कमी - आई है। चोरी के 218 प्रकरण पंजीबद्ध हुए जिसमें 25.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है धोखाधड़ी के 2022 में कुल 26 प्रकरण पंजीबद्ध हुए इसमें 8.33 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। लूट व डकैती के प्रकरण समतुल्य रहे। इस प्रकार संपत्ति संबंधी अपराधों में भी कुल 362 प्रकरणों में 141 चालान किया गया । चालान का प्रतिशत 39 एवं बरामदगी का प्रतिशत 42 रहा है।

• चोखा धडी एवं आईटी एक्ट के पुराने प्रकरणों में आरोपियों की गिरफतारी हेतु दीगर राज्य (झारखंड / मध्यप्रदेश / दिल्ली/ पश्चिम बंगाल व अन्य) में विभिन्न टीम गठित कर भेजी गई थी जिसमें धमतरी पुलिस को थाना अर्जुनी के अ०क० 239/20 के फरार आरोपी को जिला जामताडा झारखंड से एवं थाना सिहावा के अपराध 11/22 के फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

• दुर्घटना संबंधी अपराध इस वर्ष 143 प्रकरण दर्ज होकर 12.26 प्रतिशत की कमी हुई है।

*लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही*

• आर्म्स एक्ट के 40 प्रकरणो में 40 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो गत वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

• जुआ के 198 प्रकरणों में 679 व्यक्तियों को गिरफतार कर रू 550075/- जप्त किया गया जो गत वर्ष की तुलना में 9.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

• सट्टा के 184 प्रकरणों में 185 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रू 364425 / - जप्त किया गया जो गत वर्ष की तुलना में 39.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

• नारकोटिक में जिले में विगत वर्षों की तुलना में सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 21 प्रकरणों में 38 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 21 क्विंटल 97 किलो 468 ग्राम गांजा एवं वाहन कीमती रू42310450/- जप्त किया गया जो गत वर्ष की तुलना में 28.57 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। वर्ष में आबकारी अधिनियम के तहत 598 प्रकरणों में 611 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 1271 लीटर अवैध शराब जप्त कीमती 637571/- जप्त किया गया जो गत वर्ष की तुलना में 43.64 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। सीएस को कैमस्कैनर से स्कैन किया गया

*प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*

• 41 (1+4 ) दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत 2022 में कुल 13 प्रकरण तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई - है।

• धारा 110 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत 2022 में कुल 71 प्रकरण तैयार किये गये है जो विगत वर्ष की तुलना में 45.07 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि है। • धारा 151 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत 2022 में कुल 478 प्रकरण तैयार किये गये है जो विगत वर्ष की तुलना में 17.99 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि है। • धारा 107 116-3 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत 2022 में कुल 2649 प्रकरण तैयार किये गये है जो विगत -

वर्ष की तुलना में 29.10 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि है।

• धारा 145 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत 2022 में कुल 18 प्रकरण तैयार किये गये है जो विगत वर्ष की - तुलना में 44.44 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि है।

• जिलाबदर के तहत कुल 03 प्रकरण तैयार किये गये है जो विगत वर्ष की तुलना में 66.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

*चिटफंड प्रकरणों में कार्यवाही*

फरार डायरेक्टर्स की गिरफ्तारी इसके तहत शुष्क इंडिया कंपनी के फरार डायरेक्टर महेन्द्र नरवरिया, - अमित कुमार जैन, दिनेष सैनी को उज्जैन, म0प्र0 से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई। माइको फायनेंस कंपनी के डायरेक्टर जुगल किषोर सतपथी एवं दुर्गा प्रसाद शडंगी को जालेश्वर बालेश्वर उडीसा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। महानदी एडवायजरी कंपनी के फरार डायरेक्ट कुलेष्वर सोनकर को गिरफतार करने में सफलता मिली।

• मिलियन माइल्स इन्फास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स लिमि० कंपनी की जिला धमतरी स्थित संपत्ति रकबा 11.290 हे० कीमती 21515000/- रूपये कुक कर कंपनी के 3660 हितग्राहियों को 21515000 /- राषि वितरित की गई।

• जीएन गोल्ड कंपनी के ग्राम मरौद स्थित संपत्ति 0.80 हे0 कीमती 1255000/- नीलामी की कार्यवाही की गई । अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध उक्त अधिनियम के तहत वर्ष 2022 में कुल 31 अपराध पंजीबद्ध किये गये थे जिसमें से 27 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

• उक्त अधिनियम के तहत राहत राशि हेतु भेजा गया।

*पीडित क्षतिपूर्ति योजना*

• पीडित क्षतिपूर्ति योजना के तहत 2022 में कुल 131 प्रकरण तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेजा गया था। जिसमें कुल 09 प्रकरणों में 3500000 /- राशि पीडितों को स्वीकृत कराई गई।

*सायबर अपराध कार्यवाही*

• मिशन मोबाईल तलाश जिले में गुम मोबाईल को रिकवर करने हेतु मिशन मोबाईल तलाश के तहत कुल - 312 मोबाईल कुल कीमती 4250000/- बरामद कर मोबाईल धारकों को वापस दिलाया गया।

• ऑनलाईन फाड की शिकायतें प्राप्त होने पर कुल 167 प्रकरणों में रू 821248/- की राशि त्वरित कार्यवाही करते हुए होल्ड कराई है।

• वर्ष 2022 में 150 बटंची चाकू जप्त कर अपराधों की रोकथाम की गई। यातायात के सुचारू संचालन हेतु कार्यवाही

• विगत वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में 331 तथा 2022 में 334 घटित हुए । सड़क दुर्घटना में विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मृत्यु के प्रकरणों में 7.83 प्रतिशत की कमी आई है।

• वर्ष 2022 में मो०व्ही०एक्ट के तहत 13091 प्रकरणों में रू 4297100/- की चालानी कार्यवाही की गई है। 961 प्रकरण रू 1018800 /- माननीन न्यायालय में पेश किये गये इस प्रकार कुल 14052 प्रकरणों में रू 5315900/- की कार्यवाही की गई।

• वर्ष 2022 में 136 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया है। • यातायात नियमों की जानकारी हेतु लगातार स्कूल कॉलेजों, व्यवसायिक वाहनों एवं ऑटो चालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्कूल बसों एवं वाहन चालकों की चेकिंग, चौक चौराहों में वाहन चालकों को समझाईश, नाबालिग वाहन चालकों को समझाईश वार्ड मुहल्ले व मेला मडई में जागरूकता सहित 46 कार्यक्रम आयोजित किये गये।

*ऑपरेशन मुस्कान*

• वर्ष में ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुम बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर दीगर राज्य भेजा गया जिसमें कुल 56 बालक/बालिकाओं को छ०ग० सहित दीगर राज्यों से दस्तयाब करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई एवं गत वर्ष की तुलना में 16.21 प्रतिशत की कमी पाई गई है। नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश

• जिले में वर्ष 2022 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नक्सल ऑपरेशन / ज्वाइंट ऑपरेशन, गश्त / सचिंग कराई गई जिसके कारण कोई भी नक्सली घटना घटित नही हुई।

*महिला पारिवार परामर्श केन्द्र*

● जिले में वर्ष 2022 में कुल 243 मामलें परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसिलिंग हेतु प्रस्तुत हुए थे जिसमें से काउंसलर्स द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए कुल 90 प्रकरणों में परिवारों को जोड़ते हुए सुलह करने की कार्यवाही कराई गई।

*ऑपरेशन गरुड*

• रेज स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में ऑपरेशन गरूड अभियान दिनांक 30.12.2022 को चलाया गया था जिसमें कुल 211 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था एवं 11 स्थायी वारंटी व 40 गिरफतारी वारंट तामील कराया गया।

*सामुदायिक पुलिसिंग*

• "अभिव्यक्ति "कार्यक्रम एवं "हमर बेटी हमर मान" अभियान के तहत जिले में गठित शक्ति टीम द्वारा कुल 215 कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें महिलाओं एवं बालिकों को आत्मरक्षा, महिला संबंध कानून की जानकारी एवं अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देते हुए कुल 1638 अभिव्यक्ति एप को मोबाईल में डाउनलोड कराया गया। महिलाओं हेतु जारी महिला हेल्प लाईन नंबर 1091 एवं बच्चों हेतु जारी हेल्प लाईन नंबर 1098 के संबंध में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

• नशा मुक्त धमतरी के तहत जिले के विभिन्न स्कूल कॉलेज में कुल 89 कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें बालक बालिकाओं को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में बताते हुए पुलिस हेल्प लाईन के संबंध में जानकारी दी गई।

• नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजना तथा ग्रामीण अंचलों में खेल सामग्री का वितरण भी किया गया। - कुल 39 कार्यक्रम आयोजित कराये गये यातायात जागरूकता - इस कार्यक्रम के तहत कुल 265 कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें विभिन्न स्कूलों कॉलेजो/ संस्थानों के छात्र छात्राओं को यातायात नियमो के संबंध में जानकारी दी गई। • सायबर क्राईम जागरूकता कार्यक्रम - इस कार्यक्रम के कुल 51 कार्यक्रम आयोजित किये गये।

• चलित थाना / तुहर पुलिस तुहर द्वार के तहत 55 कार्यक्रम आयोजित किये गये।

• स्टुडेंट पुलिस कैडेट इस कार्यक्रम के तहत स्टुडेंट पुलिस कैडेट के छात्र छात्राओं को पुलिस थाना - चौकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाईन का भ्रमण कराते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली के समय में अवगत कराया गया।

• बाल सुरक्षा सप्ताह इसके अंतर्गत विभिन्न स्कूलों एवं स्थानों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, क्विज, रंगोली, - पेंटिंग, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

• चयन की पहल इस योजना तहत उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को मार्गदर्शन जाता है इसके 15 कार्यक्रम आयोजित किये गये।

• थर्ड जेंडर जागरूकता कार्यशाला का आयोजित किया जाकर थर्ड जेंडर संबंधी अधिनियम के संबंध में

जानकारी दी गई।

• वृद्धजनों का सम्मान / हमर सियान - अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस एवं अन्य अवसरों पर 03 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर वृद्धजनों से भेट मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना गया।

• जनदर्शन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुल 35 जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें - आवेदकों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई है। • हमर तिरंगा कार्यक्रम एवं पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं शहीद परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Next Story