छत्तीसगढ़

रायपुर में टीम प्रहरी अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई

Shantanu Roy
26 May 2026 10:44 PM IST
रायपुर में टीम प्रहरी अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई
x
दो जगहों पर 20 हजार का ई-चालान
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में टीम प्रहरी अभियान के तहत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत डुमरतराई थोक मंडी और देवपुरी क्षेत्र में निरीक्षण किया गया, जहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों और संस्थानों पर चालानी कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश उड़नदस्ता टीम ने जोन-10 क्षेत्र अंतर्गत डुमरतराई थोक मंडी में स्थित जय अम्बे ट्रेडर्स दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में लगभग 25 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। दुकान संचालक शुभम कुमार सिन्हा पर तत्काल 10 हजार रुपये का ई-चालान किया गया और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।
इसी तरह अभियान के तहत देवपुरी स्थित दारू भट्टी का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी और प्लास्टिक कचरे का ढेर पाया गया, जो स्वच्छता नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इस पर भी संबंधित संचालक पर 10 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया और साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन-2 स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया, जोन-5 संदीप वर्मा, जोन-6 अदिव्य हजारी और जोन-10 अमित बेहरा सहित निगम की टीम शामिल रही।
अधिकारियों ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को बनाए रखा जा सके। नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और स्वच्छता नियमों का पालन करें।
Tagsरायपुर समाचारटीम प्रहरी अभियानसिंगल यूज प्लास्टिकडुमरतराई मंडीदेवपुरी कार्रवाईनगर निगम रायपुरई चालानस्वच्छता अभियानरायपुर पुलिसपर्यावरण संरक्षणप्रतिबंधित प्लास्टिकरायपुर न्यूजनगर निगम कार्रवाईछत्तीसगढ़ समाचारRaipur NewsTeam Prahari CampaignSingle Use PlasticDumratarai MandiDevpuri ActionMunicipal Corporation RaipurE ChallanCleanliness CampaignRaipur PoliceEnvironment ProtectionBanned PlasticMunicipal Corporation ActionChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story