छत्तीसगढ़
पटवारी पर कार्रवाई हो गई, अपमानजनक शब्दों का किया इस्तेमाल
jantaserishta.com
11 Oct 2025 10:27 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: शुक्रवार को आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचा. एसडीएम मनीष साहू ने जब उनसे देरी का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपमानजनक लहजे में कहा नहीं बताऊंगा, जो करना है कर लो. एसडीएम बिलासपुर ने बैठक के दौरान अनुशासनहीन पूर्वक व्यवहार करने पर ग्राम खमतराई के पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शुक्रवार की सुबह एसडीएम विभागीय बैठक के लिए अपने अनुभाग के पटवारियों की बैठक ले रह थे.
इस दौरान हल्का नम्बर 25 ग्राम खमतराई का पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी विलम्ब से बैठक में भाग लेने पहुंचे. इतना ही नही इसकी वजह पूछने पर बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू ने अनुशासनहीनता की अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवहार पर जब अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर ने उन्हें खड़े होकर उत्तर देने को कहा, तो पटवारी ने कहा मैं चेयर पर बैठूंगा, खड़ा नहीं होउंगा, कहकर निर्देश की अवहेलना की. इतना ही नहीं, जब बैठक से बाहर जाने को कहा गया, तब भी उन्होंने निर्देश मानने से इनकार करते हुए बैठक कक्ष में ही बैठे रहा.
प्रशासनिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, इस अनुशासनहीन व्यवहार के कारण एसडीएम ने मौके पर ही उसे तत्काल निलंबन आदेश थमा दिया. रमेश कुमार वैष्णव को तत्कालीन प्रभार से निलंबित करने के बाद उनके दायित्वों का प्रभार विकास जायसवाल, पटवारी को सौंपा गया है.
Tagsपटवारी रमेश कुमार वैष्णवपटवारीएसडीएमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़Patwari Ramesh Kumar VaishnavPatwariSDMChhattisgarhChhattisgarh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





