छत्तीसगढ़

मुरा और कुर्रुभांठा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 Feb 2026 8:15 PM IST
मुरा और कुर्रुभांठा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भूपदेवपुर पुलिस ने एक ही दिन में दोहरी कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम मुरा, कुर्रुभांठा एवं जामपाली क्षेत्र में एक साथ रेड कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री के मामलों का पर्दाफाश किया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

पहली रेड कार्रवाई ग्राम मुरा में की गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर राम सिंह सिदार, पिता मतवार सिदार, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम मुरा को अवैध महुआ शराब बनाने की तैयारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से महुआ लाहन से भरी बोरियों को नष्ट किया तथा 3 लीटर तैयार महुआ शराब जप्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दूसरी रेड कार्रवाई कुर्रुभांठा चौक मेन रोड पर की। यहां भोलेशंकर राठिया, पिता धरम सिंह राठिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुर्रुभांठा को अवैध महुआ शराब बिक्री के दौरान पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-2 एवं 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारण क्षेत्र में सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भूपदेवपुर पुलिस की यह दोहरी कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचनादाताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायगढ़भूपदेवपुर पुलिसअवैध शराबमहुआ शराबदोहरी रेड कार्रवाईआबकारी एक्टएसएसपी शशि मोहन सिंहथाना भूपदेवपुरRaigarhBhupdevpur Policeillegal liquorMahua liquordouble raid actionExcise ActSSP Shashi Mohan SinghBhupdevpur Police Stationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story