छत्तीसगढ़

होमगार्ड जवानों पर कार्रवाई, वसूली के आरोप

Nilmani Pal
22 March 2025 5:12 PM IST
होमगार्ड जवानों पर कार्रवाई, वसूली के आरोप
x
छग

कबीरधाम। एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेश पर पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच में यह आरोप सामने आए थे कि उन्होंने वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की और कर्तव्य में लापरवाही बरती।

नगर सैनिक अरविंद शुक्ला ने एक वाहन चालक से 3000 रुपये की अवैध मांग की और साथ ही शराब की व्यवस्था करने की धमकी दी। वहीं, नायक चमन सिंह ठाकुर ने भी इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त होकर नियमों का उल्लंघन किया। यह घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे मामले की गंभीरता सामने आई।

इस पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर, जिला सेनानी नगरसेना ने दोनों कर्मचारियों-नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर-को तत्काल प्रभाव से (काल आउट ड्यूटी) थाना ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही, इस मामले की जांच की जा रही है और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story