छत्तीसगढ़

300 अपराधियों पर कार्रवाई, 276 चाकू जब्त

Nil dhankar
11 Sept 2025 1:52 PM IST
300 अपराधियों पर कार्रवाई, 276 चाकू जब्त
x
छग

बिलासपुर। पुलिस कप्तान ने कहा कि छात्रों से पुलिस का कोई पूर्वाग्रह नहीं है। यदि कोई छात्र या अन्य व्यक्ति अपराध में शामिल पाया जाएगा तो उसे कानून का सामना करना ही होगा। उन्होंने दोहराया कि पुलिस का लक्ष्य छात्रों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। एसपी ने बताया कि अब तक 300 से अधिक मामलों में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। 276 चाकू ऑनलाइन तस्करी के दौरान जब्त किए गए हैं, वहीं 36 चाकू अन्य जिलों से आए अपराधियों से बरामद किए गए। सभी मामलों की जानकारी आवश्यक दस्तावेजों सहित न्यायालय को दी गई है और अदालत पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।

उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना सैकड़ों लोग एसपी ऑफिस पहुंचते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान भीड़ या नारेबाजी से नहीं हो सकता। “5–6 प्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन देना ही बेहतर तरीका है। समस्या का समाधान संवाद से ही होगा,” एसपी रजनेश सिंह ने कहा।

पुलिस अधीक्षक ने अपील की कि नागरिक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मीडिया में चाकूबाजी की घटनाओं को अपेक्षा से अधिक उछाला जा रहा है, जबकि पुलिस ने हालात नियंत्रण में कर लिए हैं। उन्होंने कहा, “नशा, अवैध हथियार और अपराध पर रोक लगाना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस और जनता मिलकर ही समाज की सुरक्षा कर सकते हैं।”

Next Story