छत्तीसगढ़

ठेकेदार पर हो कार्रवाई, नाबालिगों से करा रहे काम

Nilmani Pal
19 Jun 2023 11:07 AM GMT
ठेकेदार पर हो कार्रवाई, नाबालिगों से करा रहे काम
x
छग

सरगुजा। विकास खण्ड बतौली में निर्माणाधीन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बाल श्रमिकों से कार्य कराए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।इस सम्बंध में ग्रामवासी विवेकानंद सोनवानी ने बताया कि जहाँ स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं वही ग्राम पंचायत के द्वारा कराए जा रहे काम मे बाल मजदूरों का उपयोग किया जा रहा था।

13 वर्षीय प्रिंस पिता रंगीन हरिवंशी और चांद पिता मानेश्वर के द्वारा कार्य कराया जाना पाया गया। ग्राम वासियों ने सचिव ग्राम पंचायत बिलासपुर के ऊपर आरोप लगाया है कि 57 लाख रुपये की राशि से हो रहे कार्य को मानक तरीके से नही करा रहे हैं।अमानक स्तर के सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है।बाल श्रमिकों का उपयोग कर रहे हैं।इस पर तत्काल जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली जय गोविंद गुप्ता ने कहा कि इस सम्बन्द्ध में मुझे जानकारी नही है।पता करके ही कुछ कह पाऊंगा।

Next Story