छत्तीसगढ़
नदियों का सीना चीर रहे खनन माफिया! CG में अवैध खनन पर कार्रवाई, जानें क्या-क्या हुआ जब्त?
jantaserishta.com
7 Nov 2024 9:46 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
आरंग: रायपुर के आरंग क्षेत्र से लगे महानदी पर रेत के अवैध कारोबार में लगे खनन माफियाओं पर इन दिनों खनिज विभाग की कड़ी नजर है. वहीं गुरुवार को अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. खनिज विभाग, राजस्व विभाग आरंग और पुलिस प्रशासन के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुदगुदा में छापेमारी कर पनडुब्बी नुमा मशीन, नाव, चैन माउंटिंग मशीन और एक हाइवा वाहन जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, गुदगुदा गांव के ग्रामीणों द्वारा विरोध के बाद भी माफियाओं द्वारा रेत का अवैध खनन किया जा रहा था. महानदी से लगे ग्राम गुदगुदा डूबान क्षेत्र में आता है जिसके कारण नदी में हमेशा जलभराव रहता है. लेकिन खनन माफियाओं ने पनडुब्बी नुमा मशीन के माध्यम से पानी के अंदर से रेत निकालने का अवैध काम कर रहे थे. जानकारों की माने तो पनडुब्बी नुमा मशीन पानी के अंदर से रेत को बाहर फेंकता है जिसके बाद चैन माउंटिंग मशीन के माध्यम से रेत को वाहनों को भरा जाता है और परिवहन किया जाता है.
बता दें कि आरंग क्षेत्र में पनडुब्बी नुमा मशीन के माध्यम से रेत निकालने का यह दूसरा मामला है. इसके पहले गौरभाट रेत खदान से भी पनडुब्बी नुमा मशीन को जब्त किया गया था. मामला सामने आने के बाद से खनिज विभाग की टीम क्षेत्र का सघन दौरा कर अवैध खनन पर कार्रवाई कर रही है. कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग से सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा, वीरेंद्र बेलचंदन, डीके साहू,राजू बर्मन, लुकेश वर्मा, गोलू वर्मा, केदार वर्मा, प्रेम कुर्रे और आरंग पुलिस के स्टाफ उपस्थित थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





