छत्तीसगढ़

डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने पर एक्शन

jantaserishta.com
7 Aug 2023 4:43 PM IST
डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने पर एक्शन
x
महासमुंद: अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली हेमंत नंदनवार के निर्देशानुसार अतिरिक्त तहसीलदार जुगल किशोर पटेल द्वारा आज ग्राम पोटापारा सरायपाली में रोड पर डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चला रहे ट्रैक्टर पर कार्यवाही किया जाकर सुपुर्द किया गया। वाहन ( EICHER 380) को ग्राम लम्बर से सिघोड़ा मुख्य मार्ग थाना सरायपाली में वाहन चालक रमेश सिहार द्वारा लगभग 300 मीटर तक चलाया गया था। सूचना प्राप्त होने पर मौके पर उपस्थित होकर वाहन मालिक भोजकुमार साव की उपस्थिति में ट्रैक्टर को जब्त कर प्रकरण के निराकरण होने तक सुरक्षार्थ थाना सरायपाली मे सुपुर्द किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story