छत्तीसगढ़
जिला प्रशासन की कार्यवाही: अभनपुर में अवैध अहाते हटाए गए
Shantanu Roy
11 Sept 2025 9:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजस्व विभाग, आबकारी विभाग एवं नगर पालिका अभनपुर के संयुक्त अभियान में अभनपुर उरला स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के पास संचालित अवैध अहातों को हटाया गया। इस कार्रवाई में टीम प्रहरी का भी सहयोग रहा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार केवल लाइसेंसी अहाते ही संचालित करने की अनुमति है। अवैध अहातों पर निरंतर करवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लाइसेंसधारी अहातों से प्राप्त शुल्क शासन के राजस्व के रूप में जमा होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायपुर जिले के अहातों से 9,20,04,325 रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है। इस कार्यवाही में तहसीलदार अभनपुर सीता शुक्ला, सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, आबकारी विभाग के उपनिरीक्षकगण नीलम स्वर्णकार, प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, मेधा मिश्रा, प्रीति कुशवाहा, अभनपुर थाना से उपनिरीक्षक भीम कुमार सोम तथा टीम प्रहरी से तसव्वुर अली एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





