छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कार्रवाई, 100 से ज्यादा शिक्षक ब्लैकलिस्टेड, जानें वजह

jantaserishta.com
19 Sept 2021 10:01 AM IST
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कार्रवाई, 100 से ज्यादा शिक्षक ब्लैकलिस्टेड, जानें वजह
x

रायपुर। 10वीं और 12वीं उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। आरोप है कि पुनर्मूल्यांकन में 50 से अधिक अंक बढ़ाया गया है। माशिमं ने जिन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाईकी है। उनकी सूची मंडल ने जारी किया है। जानकारी के अनुसार ब्लैकलिस्टेड किए गए सभी 199 शिक्षक कोरेना काल के पहले 2019 में परीक्षा में मूल्यांकन में लापरवाही बरती थी। कोरेना की वजह से कार्रवाई लंबित थी।

पिछले साल माशिमं की परीक्षा होने के बाद सामने आए परिणाम समिति की बैठक में इस मामले में निर्णय लिया गया था। बताया गया कि 20 से 40 अंकों की वृद्धि होने पर 159 शिक्षकों की समस्त पारिश्रमिक कार्य 3 साल के लिए ब्लैकलिस्टेड किया गया है। वहीं 41 से 49 अंक बढ़ने पर 15 से 3 सालों के लिए पारिश्रमिक कार्य से वंचित और एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की अनुशंसा शिक्षा विभाग से की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story