छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल के 28 डॉक्टरों पर कार्रवाई, कटकर मिलेगी सैलरी

Nil dhankar
19 March 2024 3:32 PM IST
जिला अस्पताल के 28 डॉक्टरों पर कार्रवाई, कटकर मिलेगी सैलरी
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में आम जनता को समय पर सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों, इसको लेकर कलेक्टर अवनीश शरण अलग-अलग सरकारी संस्थाओं के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आज मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां कलेक्टर को 30 में से 28 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया।

दरअसल, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे। सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घण्टा बाद अस्पताल पहुंचना था।

कलेक्टर शरण ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ डॉक्टरों के गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गरीब तबके के मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन अवैतनिक करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Next Story